उत्तराखंड में डिग्री और पीजी कॉलेज की परीक्षा
उत्तराखंड के डिग्री और पीजी कॉलेज में परीक्षाएं कब होंगी और उनका स्वरूप क्या होगा, इस पर अंतिम निर्णय 30 जून के बाद होगा | सरकार फिलहाल सभी विकल्पों को खुला रखकर चल रही है|
कोरोना के कारण कुछ राज्यों ने मुख्य परीक्षाएं आयोजित नहीं करा पाने के कारण, छात्रों को औसत अंकों के आधार पर पास करने का निर्णय लिया है | मंगलवार को केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर ने भी इसी तरह का निर्णय लिया है | इसके चलते प्रदेश सरकार राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के लिए नीति बनाने पर विचार कर रही है | उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने बताया कि यूजीसी ने कई विकल्प दिए हैं, जिन पर विश्वविद्यालय अपने स्तर से विचार कर रहे हैं | फिर भी कॉलेज खोलने और परीक्षा संचालन के लिए केंद्र की तरफ से 30 जून तक कुछ दिशा निर्देश मिलने की उम्मीद है | इसके बाद मुख्यमंत्री के साथ विचार-विमर्श कर इस बारे में अंतिम निर्णय लिया जाएगा |
इस सिलसिले में अगर छात्रों की बात की जाए तो छात्रों का मानना है कि उन्हें औसत अंकों के आधार पर पास किया जाए, लेकिन यहां पर औसत अंकों के आधार पर दी गई अंक तालिका की गुणवत्ता पर बाद में सवाल उठ सकते हैं | ऐसे में सरकार छात्रों के दूरगामी लाभ को देखते हुए ठोस निर्णय लेने की तरफ कार्यरत है | कोविड-19 के चलते यहां पर एक समस्या और नजर आती है, कि अनेक स्कूल और कॉलेजों में कोरेन्टीन सेंटर बनाए जाने के कारण प्रत्येक स्कूल कॉलेज को सैनिटाइज करने की बात की जा रही है उसके बाद ही सभी विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र में परीक्षा देने के लिए आमंत्रित किया जाएगा |
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
My I help You ?