सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मानसिक स्वास्थ्य / रोग: प्रकार,लक्षण, कारण, उपचार एवं रोकथाम [Mental Health]

 मानसिक स्वास्थ्य [Mental Health]- 

           यह व्यक्ति का स्वस्थ होने तथा स्वस्थ ना होने का सामान्य अनुभव है जबकि वह स्वस्थ होता है | एक वास्तविक स्वस्थ व्यक्ति वह है जिसमें स्वस्थ शरीर पाया जाता है दूसरों के साथ समन्वय में रहता है, जिसमें नैतिक और आध्यात्मिक मूल्यों को बनाए रखने की क्षमता होती है |  शरीर के समान मस्तिष्क बीमार हो सकता है|
          यह आकलन लगाया गया है कि विश्व की जनसंख्या का 1% भाग  गंभीर मानसिक रोगों से ग्रसित तथा 10% हल्की मानसिक असामान्यताओं से ग्रसित है |  भारत में 6-7 मिलीयन व्यक्ति मानसिक असामान्यताओं के कारण असमर्थ हैं |

मानसिक रूप से स्वस्थ व्यक्ति के लक्षण-

मानसिक रूप से स्वस्थ व्यक्ति के निम्नलिखित लक्षण पाए जाते हैं-
          1. आत्म सम्मान
          2. क्षमता एवं सीमाओं का ज्ञान
          3. स्वतंत्र व्यक्तित्व किंतु कार्य, परिवार एवं समाज की वंशावली में दो सुविधाजनक रूप से रखा जा सके
          4. मित्रता का अनुभव एवं दूसरों के लिए विश्वास
          5. लक्ष्य की प्राप्ति के कारणों के साथ उद्देश्य पूर्ण जीवन
          6. समस्त दैनिक कामकाज को करने की क्षमता, किसी अन्य व्यक्ति पर निर्भर नहीं रहना
          7. भावनाओं, क्रोध, प्रेम या अपराध के द्वारा प्रभाव डालने वाले निर्णय को बनाने की प्रवृत्ति ना होना
          8. जीवन की समस्याओं का सामना करने की क्षमता आदि |

मानसिक रोग [Mental illness]-

            यह मस्तिष्क की एक अवस्था होती है जिसमें व्यक्ति दूसरों के साथ सामान्य रूप से सोचने, व्यवहार करने और अंतरक्रिया करने के योग्य नहीं होता है| मानसिक रोग हो जाने पर इसके निम्न लक्षण देखने को मिल सकते हैं-
          1. विचारों, स्मृति, भावनाओं, ज्ञान तथा निर्णय की असामान्यताओं के कारण व्यवहार एवं व्यक्तित्व परिवर्तन
          2. पारिवारिक सदस्यों एवं सहयोग के साथ समन्वय बनाने में परेशानी
          3. तनाव, थर्राना, उदासी, डर,भय  इत्यादि लक्षणों के साथ दैनिक व्यवसाय को करने की अक्षमता  आदि| 

मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति के लक्षण [Symptoms of mentally ill person]-

     मानसिक रूप  से बीमार व्यक्ति में निम्नलिखित लक्षण देखने को मिल सकते हैं-
          1. एकाग्रता की अयोग्यता
          2. सामान्य निद्रा की अनुपस्थिति
          3. कष्टदायक व्यवहार
          4. दूसरों को पसंद ना करना
          5. दूसरों को गलत समझना
          6. बच्चों से तनाव
          7. दिनचर्या में परिवर्तन के द्वारा असंतुलित होने की प्रवृत्ति
          8. खुश न  रहना
          9. लघु स्वभाव
          10. कड़वापन
          11. बिना किसी वास्तविक कारण के शरीर के विभिन्न भागों में दर्द का अनुभव आदि

मानसिक रोगों के प्रकार [Types of Mental Health]-

    मानसिक रोगों को ३ मुख्या श्रेणियों में बांटा जाता  है-
           1. साइकोसिस [Psychosis]         
           2.  न्युरोसिस [Neurosis]           
           3. मानसिक असामान्यताएं [Mental abnormalities]

1. पागलपन/साइकोसिस [Psychosis/Madness]-

          यह मानसिक रोग का एक गंभीर प्रकार है जिसमे मरीज वास्तविकता से परे हो जाता है | यह रोग केंद्रीय तंत्र के रोग ग्रस्त होने के कारण हो सकता है कभी-कभी यह मधुमेह, अति तनाव और तपेदिक से संबंधित होता है | मरीज बीमारी के प्रति जागरूक नहीं होता है |  और उपचार लेने का विरोध करता है| 

2.  न्युरोसिस [Neurosis]-

          यह मानसिक रोग का थोड़ा कम गंभीर प्रकार है | इससे पीड़ित व्यक्ति परेशानी से जागरूक होता है और मदद खोजने का प्रयास करता है |  इसमें असामान्य चिंता, डर, उदासीपन, अनिश्चित पीड़ा तथा दर्द होता है |  न्यूरोसिस मरीज के वातावरण में तनाव और चिंता के कारण विकसित होता है |  मरीज किसी भी तनाव के प्रति बहुत अधिक एवं लंबे समय तक प्रतिक्रिया दिखाता है| 
          हम सभी में न्युरोसिस होने की प्रवृत्ति पायी जाती है | न्युरोसिस आने वाली कुछ समस्याएं जैसे- चिंता, डर , व्याकुलता, असुरक्षा  की भावना आदि हैं  | 

3. मानसिक असामान्यताएं [Mental abnormalities]-

     इस बीमारी के कुछ निम्न कारण हो सकते हैं-
          1. चोट
          2. तपेदिक, कोढ़, या  एन्सेफेलाइटिस के कृमियों  द्वारा संक्रमण
          3. भ्रूण के विकास के दौरान पोशकों की कमी
          4. तंत्रिकीय विकास के दौरान विकिरणीय क्षति 
          5. ट्यूमर या नियोप्लाज़्म 
          6. अल्कोहल का अधिक उपयोग आदि 

 मानसिक रोगों के कारण [Causes of Mental Illness]-

          मानसिक रोग के लिए अनेकों कारण एकल रूप में या सामूहिक रूप में जिम्मेदार हो सकते हैं इनमें से कुछ कारक निम्नलिखित है-
          1. मस्तिष्क में परिवर्तन
          2. घर का वातावरण
          3. वंशानुगत कारक
          4. बचपन का अनुभव
          5. सामाजिक - आर्थिक / विशिष्ट कारक

मानसिक रोगों का उपचार एवं रोकथाम [Treatment and prevention of mental diseases]-

उपचार [Treatment]-

           1. सामाजिक चिकित्सा [Social Medicine]
           2. साइकोथेरेपी [Psychotherapy]
                     a.  दवाइयां [Psychochemotherapy]
                     b. झटका उपचार [Electroconvulsive]

रोकथाम [Prevention]-

          1. संपत्ति एवं उत्तरदायित्व की जागरूकता
          2. परिवार एवं बच्चों के लिए समय
          3. उचित आराम एवं निद्रा
          4. नियमित शारीरिक व्यायाम
          5. मानसिक तनाव से दूर रहना
          6. स्वास्थ्य खेल
          7. किसी की  क्षमताओं का उचित आंकलन
          8. छोटे-छोटे उद्देश्य बनाना एवं  उन्हें पूर्ण करना आदि
                               
                                  comment for any topic

                         Please Like, SHARE & Follow

Join Us-

Facebook page-    https://www.facebook.com/DEP1218

 Blog-    https://depsolutions.blogspot.com/

  Instagram-  https://www.instagram.com/devbhoomieducationpoint 

Telegram-  https://t.me/joinchat/KnCvGRFoa8A5M-t4aCeUjg

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

My I help You ?

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

UTET 2 Solved paper 2018 | Social Studies | UTET Answer Key 2018

UTET 2 Solved paper 2018 | Social Studies | UTET Answer Key 2018 #UTET2018SolvedPaper  #UTETSocialStudies dosto iss video me hamne "UTET" "UTTARAKHAND TEACHER ELIGIBILY TETST" second paper ke "Social Studies" wale part ke questions ko diascuss kiya hai. follow the link and watch a full video-  https://youtu.be/LkwcK4mxkPU

अशासकीय विद्यालय भर्ती पर फिर लगी रोक | रुकने की वजह | Ashaskiya विद्याल...

उत्तराखंड बेसिक शिक्षक भर्ती पर लगी रोक | NIOS D.El.Ed Update| Uttarakha...